Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। एसपी ऑफिस के सामने युवक द्वारा पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की खबर सामने आयी है। घटना शुक्रवार दोपहर की है। जहां पर एसपी ऑफिस के सामने युवक ने पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। यह देख वहां मौजूद लोग घबरा गए।


लपटों से घिरे युवक को पुलिस कर्मियों ने दौड़कर बचाया और आग बुझाकर हॉस्पिटल भिजवाया। युवक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि युवक 80 प्रतिशत तक झुलस गया है। युवक की पहचान 4 बीजीएम भागू गांव निवासी रामलाल के रूप में हुई है।



