Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को टक्कर मारने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के रोड़ा गांव में 24 जनवरी की शाम की है। इस सम्बंध में वार्ड नंबर 4 के रहने वाले गोपाल पुत्र कानाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि बिना नंबरी ट्रक टे्रलर के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे खड़े उसके भतीजे को टक्कर मार दी। जिससे उसका भतीजा गिर गया और मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




