Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पंचमुखा बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य हिन्दु सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में कन्हैयालाल महानगर संघचालक, चंपेश महानगर प्रचारक, मुख्य वक्ता श्यामसुंदर महाराज, रामसुख दास का धोरा, गरिमा तनेजा तथा अंकोरी देवी (मीसा बंदी) विशेष रूप से उपस्थित रहे।



कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इसके पश्चात मुख्य वक्ता चंपेश ने अपने प्रेरक उद्बोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ ने सौ वर्षों में समाज को सेवा, संस्कार और संगठन का मार्ग दिखाया है। उन्होंने हिन्दू समाज से आह्वान किया कि वह संगठित रहकर सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने विशेष रूप से यह संदेश दिया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में समाज के लिए कम से कम एक रचनात्मक कार्य अवश्य अपनाना चाहिए जिससे राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया सशक्त हो सके।

संत श्याम सुंदर महाराज ने सनातन संस्कृति पाश्चात्य संस्कृति नशे से दूरी तथा अपने विचार रखे / महाराज ने बताया कि उनके धोरे द्वारा गीता जी के पाठों का शिक्षण करवाया जाता है। कार्यक्रम में आध्यात्मिक एवं सामाजिक विचारों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी वातावरण को भावविभोर कर दिया। वर्षा सैनी द्वारा प्रस्तुत भवाई नृत्य ने दर्शकों को राजस्थान की समृद्ध लोकसंस्कृति से परिचित कराया और उपस्थित जनसमूह से खूब सराहना प्राप्त की। अंत में कार्यक्रम के संयोजक राजेंद्र पंवार जी ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, कलाकारों एवं उपस्थित नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देने में सहायक सिद्ध होते हैं।


