Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। चौकी से गिरे व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना पांचू पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में रातडिय़ा निवासी मनीष दान पुत्र चन्द्र दान ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता चन्द्रदान 2 मार्च को घर के सामने चौकी से गिर गए। जिनके शरीर व सिर पर चोटें लगी तो अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान 7 मार्च की सुबह उसके पिता की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





