नयाशहर क्षेत्र में देर रात को बवाल, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर कैफे संचालक के साथ मारपीट करने का आरोप, देखें वीडियो-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीती रात को नयाशहर क्षेत्र में पुलिसकर्मियोंं द्वारा कैफे संचालक के साथ मारपीट करने को लेकर खबर सामने आयी है। जिसके बाद देर रात को नयाशहर थाने के बाहर लोग पहुंचे गए और पुलिसकर्मियों के माफी की मांग की। घटना जस्सुसर गेट क्षेत्र में स्थित द वन कैफे की है। इस सम्बंध में नयाशहर थानाधिकारी को परिवाद दिया गया है। जिसमें बताया गया है कि वह अपने साथी के साथ रात को 1 बजे के आसपास कैफे को ऑफ करके जाने की तैयारी में थे।

 

इस दौरान पुलिसकर्मी आए और कहा कि सेंडविच दो। जब सेंडविच बनाने लगे तो एक अन्य पुलिसकर्मी ने कहा कि नहीं खाना है। जिसके चलते कहासुनी हो गयी और पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की और जबरन गाड़ी में डालकर थाने ले गए। जहां पर उसके साथ मारपीट की। परिवाद में बताया गया कि ड्यूटी पर तैनात उस समय के पुलिसकर्मी ने उसके साथ अभद्रता करते हुए गालियां दी। परिवाद के माध्यम से पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गयी है।

 

वहीं दूसरी और रात को ही युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वेद व्यास नयाशहर पुलिस थाने पहुंचे। जहां पर व्यास ने कहा कि दुकान खोलना कोई अपराध नहीं है और शराब के नशेे में संचालक के साथ मारपीट करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। दूसरी और पुलिसकर्मियों का कहना है कि दुकान बंद करने को लेकर विवाद हुआ था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!