भारत माला सड़क पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से ड्राइवर सहित दो की मौत-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नापासर क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र के भारतमाला की है। जहां पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसा रविवार देर रात से सोमवार तड़के करीब तीन-चार बजे के बीच हुआ, जब लूणकरणसर की ओर जा रहा एक ट्रक अपने आगे चल रहे अज्ञात वाहन से पीछे से टकरा गया।

 

नापासर थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के केबिन में ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह फंस गए। पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को ट्रक से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को बीकानेर की मोर्चरी में रखवाया है तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और यातायात को सुचारू करवाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा मृतकों की पहचान और अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!