Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बस स्टैंड पर कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के नए बस स्टैंड गंगाशहर में 25 मार्च की रात को 8 बजे के आसपास की है।


इस सम्बंध में चित्रा आईस फैक्ट्री के पास रहने वाले वीरेन्द्र बैद ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके बेटे को टक्कर मार दी। जिससे उसका बेटा गिर गया और उसके बेटे को चोटें आयी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।



