
Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर से निकले व्यक्ति के लापता हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में पवन पुत्र गोपाल सोनी ने गुमशुदगी दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसका छोटा भाई सुशील जो कि 17 फरवरी की दोपहर को 12 बजे के आसपास घर से रामदेव कॉलोनी जाने का बोलकर निकला था लेकिन अब तक वापिस नहीं लौटा है।


परिवादी ने बताया कि उसके भाई का रंग गोरा है और करीब साढ़े पांच फुट की हाईट है। परिवादी के अनुसार उसके भाई ने मेहंदी रंग का शर्ट और पेंट पहन रखी है। जिसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिस किसी को इस सम्बंध में जानकारी हो तो 9119272486 नंबर पर संपर्क करें।


