Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। युवक द्वारा अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के ओड़ो का बास सर्वोदय बस्ती में 14 मार्च की दोपहर की है।


इस सम्बंध में मृतक के रिश्तेदार मंगलचंद पुत्र कालुराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके भतीजे 28 वर्षीय रामदेव ने गुस्से में आकर घर के कमरे में फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही उसे उतारकर पीबीएम ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



