Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पानी में डूबने से 13 वर्षीय नाबालिग की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना शेरूणा पुलिस थाना क्षेत्र के रोही राजपुरा में 11 फरवरी की दोपहर को 1 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में शेरेरा निवासी भंवरलाल पुत्र नारायणराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटा प्रियंका जो कि खेत में कुंड के पास से पानी निकालने के लिए गयी हुई थी। जहां पर पानी निकालते समय अचानक से उसका पैर फिसल गया और पानी में गिर गयी। जिसके चलते उसकी बेटी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



