Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 28 वर्षीय विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना पूगल पुलिस थाना क्षेत्र के अमरपुरा में 27 मार्च की शाम को 7 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में पूगल पुलिस थाने में चक 6 बीडी भुट्टों का कुंआ क्षेत्र में रहने वाले मूलाराम पुत्र पीराराम ने रिपोर्ट दी है।


परिवादी ने बताया कि उसकी बेटी उर्मिला जो कि कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। जिसने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। प्रार्थी ने बताया कि उसकी बेटी द्वारा फांसी लगाने के कारण के बारे में जानकारी नहीं है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।


