23 वर्षीय ने फांसी लगाकर जीवनलीला की समाप्त-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिलें में सुसाइड के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते हर दिन बीकानेर के अलग-अलग क्षेत्र से ऐसी खबरें आ रही है। ऐसी ही खबर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव मोमासर से सामने आयी है।

 

जहां पर 17 जनवरी को 23 वर्षीय युवक राजूराम पुत्र भंवरलाल ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। इस सम्बंध में मृतक के रिश्तेदार ओमप्रकाश ने रिपोर्ट दी है। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुुपुर्द कर दिया है। फिलहाल युवक के सुसाइड करने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!