आपके पास मौका है 15 हजार के प्रोत्साहन पाने का, बस करना है ये काम, पढ़ें खबर-Bikaner News 

Bikaner News – प्रतिबंधित सिंगूल यूज प्लास्टिक प्लास्टिक के विनिर्माण, आयात, भण्डारण, वितरण, विक्रय की दे 8723058586 इन नंबरों पर जानकारी
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग अथवा सिंगल यूज प्लास्टिक का विनिर्माण करने वाली इकाई की विश्वसनीय सूचना देने पर 15,000 रुपए की इनामी राशि प्रदान की जाएगी। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा यह वित्तीय प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी।

मोबाइल नंबर 8723058586 अथवा ईमेल पर दी जा सकती है सूचना
जिले में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी राजकुमार मीणा ने बताया कि यह प्रोत्साहन राशि एक इकाई हेतु सिर्फ एक बार पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जायेगी। आमजन द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक आइटम्स की विनिर्माण इकाई की सूचना मोबाइल नंबर 8723058586 अथवा ईमेल अथवा क्षेत्रीय कार्यालय, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल, बीकानेर में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर दी जा सकती है। क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा उक्त सूचना को गोपनीय रखा जाकर सत्यापन करवाया जायेगा एवं सूचना सही पायी जाने पर वित्तीय प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी।

 

चिन्हित सिंगल यूज प्लास्टिक के विनिर्माण, आयात, भण्डारण, वितरण, विक्रय एवं उपयोग पर है रोक
मीणा ने बताया कि राज्य एवं केन्द्र सरकार के विभिन्न आदेशों एवं अधिसूचनाओं के माध्यम से प्लास्टिक कैरी बैग्स (प्लास्टिक की थैली) एवं चिन्हित सिंगल यूज प्लास्टिक के विनिर्माण, आयात, भण्डारण, वितरण, विक्रय एवं उपयोग को सम्पूर्ण राजस्थान में प्रतिबंधित किया गया है। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा लगातार औचक निरीक्षण एवं दंडात्मक कार्रवाई करते हुए चिन्हित प्लास्टिक आइटम्स के प्रतिबंध को प्रभावी बनाने हेतु प्रयास किये जा रहे है।

आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु शुरू की गई है प्रोत्साहन राशि योजना
राजकुमार मीणा ने बताया कि इसके अतिरिक्त राज्य मण्डल द्वारा विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों, सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार के जरिए आम-जन को प्रतिबंधित प्लास्टिक आइटम्स का उपयोग न करने हेतु जागरूक किया जा रहा है। इसी दिशा में राज्य मण्डल द्वारा चिन्हित प्लास्टिक आइटम्स के प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के लिए आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु वित्तीय प्रोत्साहन राशि देने की योजना शुरू की गई है

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!