Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के लूणकरणसर से बड़ी खबर सामने आयी है। जहां पर पति-पत्नी के शव मिले है। घटना लूणकरणसर के कालवास गांव की है। जहां पर बुधवार सुबह दिलदहला देने वाली घटना सामने आयी है। जहां पर पति द्वारा पत्नी की हत्या करने के बाद स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतक धनपत राम और जीतो मकान में अकेले रहते थे।


बताया जा रहा है कि परिजन घर पर पहुंचे तो शव लटका हुआ मिला वहीं कमरे में लहूलुहान हालात में महिला मिली। घटना की सूचना मिलते ही लूणकरणसर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।


