घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म,पति गया हुआ था अस्पताल-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पीडि़ता ने फुलाराम नाम के व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 4 अक्टूबर की रात नोखा पुलिस थाना क्षेत्र की है। इस सम्बंध में पीडि़ता ने बताया कि उसकी सास के बीमार होने के कारण पति 1 अक्टूबर से पीबीएम अस्पताल में उनके साथ रहकर उनका इलाज करवाने गए हुए है।

 

वो अपने छोटे बच्चो के साथ घर पर अकेली थी। रात वह अपने घर में सो रही थी। इस दौरान फुलाराम उसके घर में घुसा और गलत काम करने की कोशिश करने लगा। उसने जब शोर मचाया तो जेठ और काका दौड़कर आए और फुलाराम को पकड़ लिया। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि फुलाराम ने 4 अक्टूबर को उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!