अचानक छाती में दर्द होने से महिला की मौत-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अचानक छाती में तेज दर्द होने के कारण महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के रोही बिग्गाबास रामसरा में 6 जनवरी की सुबह 8 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतका के पति महेन्द्रलाल ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी पत्नी गुड्डी देवी पत्नी महेन्द्रलाल खेत में चणे की फसल में नीनाण कर रहे थे। इस दौरान उसकी पत्नी को अचानक से छाती में दर्द हुआ तो उसे अस्पताल लेकर गए। जहां पर उसकी पत्नी की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!