Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बाइक के आगे नील गाय के आ जाने से महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के छतरगढ़ से खारवाली रोड़ पर 3 नवंबर की रात को करीब 8 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में चक 2 आरएम खारवाली के रहने वाले हरीराम ने रिपोर्ट दी है।


परिवादी ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ छतरगढ़ से खारवाली जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक से बाइक के आगे गाय आ गयी। जिससे गाउ़ी अनियंत्रित होकर गिर गयी। इस हादसे में परिवादी की पत्नी लक्ष्मी देवी की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



