Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर संभाग मुख्यालय पर खेजड़ी कटाई का रोकने की मांग को लेकर आंदोलन आज दूसरे दिन भी जारी है। वहीं दूसरी और खेजड़ी कटाई रोकने पहुंचे लोगों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में सोमलसर निवासी रूपाराम जाट ने नारायण राठी, रिषभ, महेन्द्र सिंह, हरिकिशन पंचारिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना रामदेवरा रोड़ नोखा में 1 फरवरी की रात की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसे खेजड़ी कटाई की खबर मिली तो वह मौके पर पहुंचा। जहां पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की ओर खेजड़ी काटकर लोड़ करके भागने लगे। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसे देख लेने की धमकी दी।




