Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पुलिस टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिना नंबरी गाड़ी से अवैध पिस्टल के साथ दो को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हंदा पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने अवैध देशी पिस्टल,ङ्क्षजदा कारतूसों के साथ दो को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने थानाधिकारी ईमीचंद के नेतृत्व में गश्त के दौरान एक संदिग्ध पिकअप दिखी। जिससे रोककर पिकअप में मौजूद लोगों से पूछताछ की। तलाशी के दौरान बिना नंबरी पिकअप में अवैध देशी पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने मौके से दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने रमेश आचार्य निवासी भोम अखे सिंह और पंकज धायल निवासी पीथरासर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





