पानी में गिरने से दो मासूम भाईयों की मौत-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ उपखंड़ से दिलदहला देने वाली खबर सामने आयी है। जहां पर दो भाईयों की पानी में डूबने से मौत हो गयी। घटना रविवार शाम को ठुकरियासर रोही की है। जहां पर खेत में बनी डिग्गी में दो सगे मासूम भाईयों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को सोहनलाल के बेटे 8 वर्षीय मोहित और 6 वर्षीय अंकित डिग्गी के पास खेल रहे थे। इस दौरान एक बच्चे का पांव डिग्गी में फिसल गया और गिरने लगा।

 

इस दौरान दूसरे भाई ने हाथ पकड़कर बचाने का प्रयास किया लेकिन वह खुद भी डिग्गी में गिर गया। जैसे ही इसकी सूचना मासूम की माँ को लगा तो उसने जोर से आवाज लगाई। शोर सुनकर लोग आए और ङ्क्षडग्गी को तोड़कर पानी निकाला गया। जिसके बाद दोनो बच्चों को डिग्गी से निकालकर उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी और पूरे क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!