लिखित आश्वासन देकर हड़पा सोना, मांगने पर दी धमकी, दो मुकदमें दर्ज-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। सांठ गांठ कर धोखाधड़ी करने के दो मामले सामने आए है। इस सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में ओमप्रकाश सोनी ने बाबूलाल, मदनलाल,राधादेवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 30 अक्टूबर 2024 को श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की बतायी जा रही है।

 

परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने सांठगांठ कर धोखाधड़ी करने के आशय से लिखित में आश्वासन देकर सोना हड़प लिया। परिवादी ने बताया कि अब मांगने पर भी आरोपी सोना वापिस नहीं दे रहे है और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
वहीं मदनलाल सोनी ने बाबूलाल सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए रूपए,ख् सोना हड़प लिया। वापिस मांगने पर भी नहीं दे रहे है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!