बीकानेर की तरफ आ रहे दो परिचितों को डंफर ने मारी टक्कर, एक की मौत-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर की तरफ आ रहे ऊंट गाड़े सवार को एक तेज रफ्तार डंफर द्वारा टक्कर मारने और मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के बदरासर-शोभासर के बीच 17 जनवरी की सुबह करीब साढ़े दस बजे के आसपास की है।

 

इस सम्बंध में नापासर निवासी सोहन सिंह पुत्र भंवर ङ्क्षसह ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि वह और भीमसिंह बान्द्रवाला से बीकानेर की तरफ आ रहे थे। इस दौरान बदरासर-शोभासर के बीच डंफर ने पीछे से आकर ऊंट गाड़े को टक्कर मार दी।

 

हादसे में ऊंट गाड़े पर परिवादी के साथ मौजूद भीमङ्क्षसह की मौत हो गयी और परिवादी चोटिल हो गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!