Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में एक जनवरी से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके चलते यातायात पुलिस द्वारा आमजन को यातायात के नियमों की पालना की जानकारी दी जा रही है साथ ही नियमों की पालना करने वालों का उत्साहवर्धन किया जा रहा है। लगातार यातायात प्रभारी नरेश निर्वाण टीम के साथ अलग-अलग आयोजन कर इस माह के तहत आमजन को नियमों की पालना के लिए जागरूक कर रहे है।


निर्वाण कभी हेलमेट का वितरण कर रहे है तो कभी नियमों की पालना करने वालों का प्रोत्साहित कर रहे है।
इसी कड़ी में आज यातायात प्रभारी नरेश निर्वाण ने टीम के साथ पीबीएम क्षेत्र में सघन अभियान चलाया। टीम ने पीबीएम के क्षेत्र में चारों तरफ लगे रेहड़ी, ठेलों को हटवाया और सड़क पर भविष्य में ठेले नहीं लगाने की हिदायत दी। वहीं करीब 83 एंबुलेंस, 50 अन्य वाहनों के दस्तावेजों को लेकर चैक किया।
इस दौरान दस्तावेजों की कमी लगने पर 7 एंबुलेंस को सीज किया गया साथ ही 15 अन्य वाहनों पर कार्रवाई की गयी। पीबीएम के आसपास सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को समझाईश की गई कि सड़क पर किसी भी तरह की दुकानदारी नही की जावे।



