बड़ा बाजार के व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद करके किया विरोध, ये है वजह, देखें वीडियो-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कल बड़ा बाजर क्षेत्र में दुकानों में ज्वलनशील पदार्थ के मामले में आज व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने आज प्रतिष्ठानों को बंद रखा और गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ज्योति ट्रेङ्क्षडग कंपनी के संचालक ने बताया कि कल हमारी दुकान सहित अनेक दुकानों पर आरोपी ने ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया था। जिसके चलते आज विरोध में व्यापािरयों ने बाजार को बंद रखा है।

 

व्यापारी ने बताया कि हमारी मांग है कि बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाए जावे साथ ही बाजार में सुरक्षा व्यवस्था माकूल की जावे और आरोपी की गिरफ्तारी की जावे। बता दे कि कल आरोपी व्यक्ति ने एक के बाद एक कर कई दुकानों में ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया था। गनीमत रही कि ज्वलनशील पदार्थ किसी व्यक्ति पर नहीं गिरा अन्यथा बड़ी हानि हो सकती थी। दूसरी तरफ पुलिस टीम भी मामले की जांच में जुटी है और आज मौके से साक्ष्य जुटाएं गए है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!