Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। डॉ. करणी सिंह स्टेडियम से खेल जगत के लिए गर्व की खबर सामने आई है। स्टेडियम में अभ्यास कर रहे तीन खिलाडिय़ों का राजस्थान टीम में चयन हुआ है। चयनित खिलाडिय़ों में महिला वर्ग में निधि शर्मा कप्तान राजस्थान पुरुष वर्ग में कप्तान में आदित्य कुमार दड़वाल और मनसुख सिंह सैनी शामिल हैं।


खिलाडिय़ों का चयन 43वीं सीनियर नेशनल प्रतियोगिता के लिए राजस्थान टीम में किया गया है। इस उपलब्धि से न केवल खिलाडिय़ों के सात में नेटबॉल कोच विष्णु परिहार, जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र कुमार हर्ष ने खिल्लडिय़ों को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी साथ में जिला नेटबॉल के अध्यक्ष हितन्दर मारू, सजन कुमार शर्मा, अंतरराष्ट्रीय कोच विवेक कुमार सेन, किशन गोपाल परिहार ने तीनों खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी। खिलाडिय़ों ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और कोच के मार्गदर्शन को दिया। स्थानीय खेल प्रेमियों ने दोनों खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



