गैंगस्टर के नाम से धमकी, पुलिस अधिकारी पर भी आरोप, आईजी से मिला पीडि़त परिवार-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कथित तौर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से महिला और उसके बेटे को धमकी देने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में पीडि़त परिवार ने आईजी को परिवाद दिया है। जिसमें सुरक्षा की मांग की गयी है। पीडि़ता ने बीकानेर में रहे एक पुलिस अधिकारी के मामले का भी जिक्र किया है और आरोप लगाया है कि पुलिस अधिकारी के कहने पर कथित तौर पर गैंगस्टर के नाम से धमकी मिली है। जिसमें गैंगस्टर ने पुलिस अधिकारी से समझौता करने की धमकी दी और समझौता नहीं करने पर मारने की धमकी दी है।

 

पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि पुलिस अधिकरी ने अपनी पॉवर का उपयोग करते हुए मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया लेकिन जब पीडि़ता ने मुकदमा वापस नहीं लिया तो उसे धमकी दिलवाई गयी। जिसका एक ऑडियो भी सामने आया है। जिसमें परिवादी बता रहा है कि गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से धमकी मिली है। बता दे कि कुछ वर्ष पूर्व परिवादी अल्ताफ बानों ने उस समय कोटगेट में थानाधिकारी रहे पुलिस अधिकारी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था। इस मामले में पुलिस अधिकरी जमानत पर है।

 

पीडि़ता ने बताया कि पुलिस अधिकारी ने मामले में सजा के डर से गैंगस्टर के नाम से धमकी दिलवाई है। जिसके बाद पीडि़ता ने आईजी से मिलकर परिवाद सौंपा है और सुरक्षा की मांग की गयी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!