
Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के वरिष्ठ डॉक्टर और पूर्व सीएमएचओ का निधन हो जाने की खबर सामने आयी है। जानकारी के अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल चुके डॉ. राजेश गुप्ता का शुक्रवार सुबह अचानक निधन हो गया। डॉ. गुप्ता गुरुवार रात एक रिसोर्ट में आयोजित डॉक्टर्स बैच मीट में शामिल हुए थे लेकिन शुक्रवार सुबह हार्ट अटैक ने उनकी जान ले ली। उन्हें गंभीर अवस्था में हल्दीराम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक वो दम तोड़ चुके थे। अस्पताल में डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।


बता दे कि गुप्ता पूर्व में सीएमएचओ रह चुके हैं। बीकानेर के सीएमएचओ के रूप में डॉ. गुप्ता ने कई बार काम किया। वर्तमान सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध से पहले करीब छह महीने तक डॉ. गुप्ता ही इस पद पर थे। इस दौरान बीकानेर में जनता क्लिनिक खोलने सहित कई महत्वपूर्ण काम किए। गुप्ता के निधन की खबर के साथ ही डॉक्टरों में शोक की लहर दोड़ गयी।



