कहानी बनाई और महिला को बातों में लेकर ले गए गहने, पैसे के नाम पर दे गए नकली नोटों का बंडल, पढ़ें खबर-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महिला को नकली नोटों को बंडल देकर लाखों के गहने लेकर फरार हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र की है। इस सम्बंध में पीडि़ता मनोहरी देवी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति उसके गहने लेकर फरार हो गए जबकि बदले में उसे नकली नोट का बंडल दे गए। प्रार्थिया ने बताया कि वह गंगाशहर बाजार में थी। इस दौरान एक युवक श्रीडूंगरगढ़ का रास्ता पूछ रहा था। रास्ते पूछते समय उसके हाथों में नोटों का बंडल दिखाई दे रहा था।
प्रार्थिया ने बताया कि एक पति-पत्नी भी उसके पास थे। जिन्होने कहा कि ये श्रीडूंगरगढ़ का रास्ता पूछ रहा है भोला सा लग रहा है। ऐसे में पति-पत्नी द्वारा मदद की बात कहने पर पीडि़ता भी उनके साथ हो गयी और मदद के लिए प्रयास किया।

 

प्रार्थिया और दपंति उसे केनरा बैंक ले गए। जहां पर सभी ने कहा कि तेरे पास इतने पैसे है कोई छीनकर ले जा सकता है तेरे पैसे बैंक में जमा करवा देते है। ऐसा बोला तो युवक ने कहा कि तुम पर भरोसा नहीं है। मेरे पैसे के बदले में कुछ देकर जाओ। जिस पर प्रार्थिया ने उसे अपनी चार चूडिया, अंगूठी दे दी और पैसे लेकर जाने लगी। आगे जाकर चैक किए तो पैसे की बजाय नकली नोट मिले। जब प्रार्थिया मौके पर पहुंचती उससे पहले दपंति और भोला सा दिखने वाला युवक गायब हो गए। प्रार्थिया ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने षडय़ंत्र के तहत उसके पास से चार सोने की चूडिया, एक चैन, एक अंगूठी ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!