Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सर्दी में अलाव के सहारे बैठी महिला के कपड़ों में अचानक से आग लग जाने और मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 की है। जहां पर 11 जनवरी को किसना नाम की महिला सर्दी के चलते अलाव के सहारे बैठी थी। अलाव के सहारे बैठी तप रही थी। इसी दौरान अचानक से कपड़ों में आग लग गयी औैर महिला बुरी तरीके से झुलस गयी। जिसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। अत्यधिक झुलसने के कारण महिला को पीबीएम रैफर कर दिया गया। जहां पर इलाज के दौरान 21 जनवरी की शाम को करीब 5 बजे के आसपास महिला की मौत हो गयी। इस सम्बंध में मंगानाथ ने पुलिस को रिपोर्ट दी है।




