Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। फर्जी तरीके से मूल्य से अधिक सोना बताकर लोन लेने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में भीनासर एसबीआई के प्रबंधक विधी रूंगटा ने आनंद लावत पुत्र शिव शंकर और ओम प्रकाश सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना भारतीय स्टेट बैंक भीनासर में 13 फरवरी 2023 की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने मिलकर एक षडय़ंत्र के तहत सोने के वास्तविक मूल्य से अधिक मूल्य बताकर बैंक से लोन उठा लिया और बैंक के साथ धोखाधड़ी की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।





