तबीयत हुई खराब और युवती,महिला की हो गई मौत-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। तबीयत खराब हो जाने से युवती और महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना ग्रामीण अंचल के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी है। इस सम्बंध में छतरगढ़ पुलिस थाने में मृतका के पिता जीवनलाल ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी रजनीबाई खेत में फसलों में स्प्रे कर रही थी। इसी दौरान खेत में स्प्रे कर रही थी।

 

इसी दौरान स्प्रे चढ़ गया और उसकी बेटी की तबीयत खराब हो गयी। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
वहीं रणजीतपुरा पुलिस थाने में मृतका के भाई कालुखा ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 24 सितंबर को उसकी बहन रोशन बानों की तबीयत खराब हो गयी। जिसे अस्पताल में दिखाया और वापस घर ले गए। जहां पर फिर से तबीयत खराब हो गयी और मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!