पति ने खेत में बकरियां चराई तो हो गया विवाद, महिला के साथ मारपीट गिराया पानी में-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बकरियां चराने को लेकर विवाद हो जाने और महिला को पानी में गिरा देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में हदंा पुलिस थाने में हीरा देवी ने दुर्गाराम, उसकी पत्नी,जेठी देवी के खिलापु मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 28 दिसंबर की है। प्रार्थिया ने बताया कि उसका पति दूसरे खेत में बकरियां चराने के लिए चले गए।

 

जिसके चलते आरोपियों ने उसके पति को गालियां दी और जब मैने विरोध किया तो आरोपियों ने मुझ पर जानलेवा हमला कर दिया और मेरे साथ बुरी तरीके से मारपीट की। मेरी ढाणी के नजदीक पानी के टांके में गिरा दिया और मुझे टांके में गिराने के बाद यह सभी लोग फरार हो गए। ज़ब मैंने टांके के अंदर से शोर मचाया तो आसपास लोगों ने आकर मेरी जान बचाई। पुलिस ने इस रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!