शहर की सड़कों के सुधरेंंगे हाल, पूर्व मंत्री भाटी ने बीते दिनों उठाया था गंभीरता से मुद्दा-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी ने हाल ही में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से बीकानेर शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों, नाले, सीवरेज के बारे में अगवत कराया । भाटी के दखल के बीकानेर जिला मुख्यालय पर ग्राउंड जीरो पर कार्य शुरू हो गया है।

 

भाटी ने बताया कि वी.श्रीनिवास से मुलाकात के दौरान मुख्य रूप से बीकानेर जिला मुख्यालय स्थित शहरी क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों, नाले व सीवरेज के संबंध में काफी लम्बी चर्चा हुयी। भाटी ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि बीकानेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम बीकानेर व सार्वजनिक निर्माण विभाग के पास अरबों रूपये की राशि होने के साथ ही राज्य सरकार द्वारा भी विभिन्न योजनाओं व बजट के दौरान कार्यों की स्वीकृति देने के बावजूद जिला प्रशासन व अन्य अधिकारियों की लापरवाही के कारण धरातल पर कार्य नहीं हो रहे है। भाटी ने मुख्य सचिव से कहा गत वर्ष की बजट राशि अभी तक उपयोग नहंी हुयी जबकि नया बजट और आवंटित हो चुका है लेकिन बीकानेर शहरी क्षेत्र की सड़कें, सीवरेज, नाले खराब स्थिति में है।

 

भाटी की बात को गम्भीरता से लेते हुए मुख्य सचिव राजस्थान ने त्वरित कार्यवाही करते हुए इस संबंध में प्रवीण गुप्ता अतिरिक्त मुख्य सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग जयपुर का इस और ध्यान दिलाने के बाद प्रवीण गुप्ता एसीएस ने पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी से दूरभाष पर वार्ता कर शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों, नाले व सीवरेज की स्थिति में शीघ्र सुधार का आवश्वान दिया गया ।

 

भाटी ने बताया मुख्य सचिव ने स्थिति को गम्भीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करने के कारण आज करीब एक सप्ताह बाद ही मौके पर जिला प्रशासन, सार्वजनिक निर्माण विभाग, बीकानेर विकास प्राधिकरण व नगर निगम बीकानेर द्वारा बकाया कार्यों पर शीघ्र कार्यवाही की जा रही है।

 

भाटी ने बताया कि आने वाले कुछ समय में बीकानेर जिला मुख्यालय की क्षतिग्रस्त सड़कें, नाले व सीवरेज का सुधार होगा गौरतलब है कि हाल ही में पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी को पुराने संबंधों के आधार पर वी.श्रीनिवास मुख्य सचिव राजस्थान जयपुर ने मुलाकात के दौरान भाटी को गुलदस्ता भेट स्वागत किया । इस दौरान भाटी के साथ कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!