देशनोक दर्शन करने जा रहे दोस्तों की कार पलटी, एक की मौत-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नववर्ष पर देवी माँ करणी जी के दर्शन के लिए जा रहे चार दोस्तों की कार पलट जाने और एक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ से देशनोक के बीच गीगासर रोड़ की है। जहां पर श्रीडूंगरगढ़ से चार दोस्त देवी माँ करणी जी के दर्शन के लिए रवाना हुए थे। गीगासर रोड़ पर कार अंनियत्रित होकर पलट गयी। कार के पलटने से कार में सवार चालक भैरूलाल को गंभीर चोटें लगी। जिसे आसपास के लोगों और अन्य साथियों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गयी। हादसे में कार आगे से बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गयी। मृतक श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गा का रहने वाला बताया जा रहा है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!