Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नहर में बहते हुए शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना पुगल पुलिस थाना क्षेत्र के 14 एटी नहर की टेल की है। जहां पर नहर में शव बहते हुए आया है। इस सम्बंध में मर्ग दर्ज की गयी है। जानकारी के अनुसार 14 एटी नहर की टेल पर एक अज्ञात शव पीछे से पानी में बहते हुए आयी। जिसे पानी से निकालकर शिनाख्त के प्रयास किए गए लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पायी। पुलिस ने अंतिम संस्कार हेतु नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





