इस क्षेत्र में फैक्ट्री के पीछे मिला युवक का शव-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना नाल पुलिस थाना क्षेत्र के विपिन शर्म की फैक्ट्री के पास 20 अक्टूबर की दोपहर को 2 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सुबह किसी लेबर का फोन आया और बताया कि फैक्ट्री के पीछे रास्ते में एक व्यक्ति मृत अवस्था में है।

 

जहां पर करीब 23-25 वर्ष का व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। जानकारी के अनुसार पांच फीट की हाइट का युवक काले रंग की टीशर्ट व काले रंग का लोवर पहने हुए था। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पायी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!