पोस्टरों को लेकर देर रात को दो पक्षों में तनाव,देखें वीडियो-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देर रात को बीकानेर में दो पक्षों में तनाव की खबर सामने आयी है। घटना बीती रात को करीब साढ़े बारह से एक बजे के बीच दाऊजी रोड़ की है। जहां पर पोस्टर को लेकर तनाव हो गया। बीकानेर में पिछले दिनों पोस्टर लगाए गए। जिसके बाद दूसरे पक्ष ने भी पोस्टर लगा दिए। बीती रात इसी को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद तनाव की स्थिति हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और आरएसी के जवानों को बुलया गया और भीड़ को इधर उधर किया।

जानकारी के अनुसार बैनर के विवाद को लेकर सिटी कोतवाली थाने में दोनो पक्षो के लोगों के बीच बैठक हुई और समझाइश की गयी लेकिन इसके बाद तनाव हो गया। लेकिन पुलिस ने तुरंत ही समझाइस कर स्लोगन लिखे बैनर को हटवाया। हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता भी इस दौरान मौजूद रहें। तनाव को देखते हुए पुलिस ने बैनर को हटवाया और मामले पर नजर रखी फिलहाल घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
इस दौरान हिंदूवादी संगठनों से जुड़े बजंरग तंवर,ऋषि पारीक,विनोद सेन,अंगद विश्नोई,वेद व्यास,विजय उपाध्या सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!