Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दीपावली के त्यौंहार के मद्देनजर बाजार में यातायात व्यवस्था को लेकर यातायात पुलिस के साथ व्यापारियों की बैठक हुई। जिसमें विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गयी। पुलिस ने त्यौंंहार पर आमजन को सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर यह बैठक की। यातायात निरीक्षक नरेश निर्वाण ने बताया कि धनतेरस व दीपावली पर्व पर शहर के मुख्य बाजार में आमजन की अत्यधिक आवाजाही रहती है।


इसलिए वाहनों का प्रवेश पूर्णतया हमेशा की तरह बंद रहेगा व वाहनों के प्रवेश को रोकने होते हुए बल्लिया बेरिकेड़स होंगे। शहर के मुख्य मार्गो पर सड़कों के बीच कोई भी अस्थाई दुकानें नहीं लगाई जाएगी। इस सम्बंध में व्यापारियों से समन्वय बनाकर दीपावली के पर्व पर सुगम यातायात व्यवस्था होने की सम्बंध में कार्य योजना तैयार की गयी।
यातायात पुलिस के अनुसार अस्थाई दुकानों के लिए प्रशासन को अवगत करवाकर निश्चित स्थान दिया जाएगा व वाहनों की पार्किंग सार्दुल ङ्क्षसह सर्किल से हैड़ पोस्ट ऑफिस को जाने वाली सड़क,रतन बिहारी पार्क,अग्रसेन सर्किल,राजीव गांधी मार्ग,सार्दुल स्कूल में करवाने के आदेश करवाएं जाएंगे।
यातायात पुलिस द्वारा व्यापारियों को पास वितरित किए जाएंगे। बैठक में पुलिस ने व्यापारियों से अपील की है कि पुलिस के साथ वोलियंटर की जानकारी दी जावे ताकि व्यवस्था में सहयोग मिल सके। इस बैठक में उप अधीक्षक किशनसिंह,नरेश कुमार टीआई,व्यापारी कानूराम,रविन्द्र व्यास,चेतनङ्क्षसह पंवार,नितिन चढ्ढा,संजय अरोड़ा,विजय अलानी,दौलत,अभिषेक,शांति जाट,जतीन यादव,शिवङ्क्षसह,संजय जैन,राजु मेहरा,विजय बाफना,चेतनसिंह आदि मौजूद रहें।






