Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नोखा में अचानक पुलिस की मौजूदगी में छापेमारी को लेकर खलबली मच जाने की खबर सामने आयी है। घटना चाचा नेहरू स्कूल के पास की है। जहां पर बिसलेरी ब्रांड से मिलते जुलते नाम के पानी बेचने को लेकर कार्रवाई की गयी। मुंबइ्र से एक टीम नोखा पहुंची और पुलिस के सहयोग से छापा मारा गया। मौके से कई तरह के सामान को भी सील किया गया साथ ही नोटिस भी दिया गया है।


दरअसल, पीने का पानी बनाने वाली प्रतिष्ठित बिसलेरी कम्पनी के मिलते जुलते नाम से नकली पानी बेचने की शिकायत लम्बे समय से कम्पनी को मिल रही थी, जिस पर बुधवार को कंपनी के अधिकारियों ने छापा मारा, जहां आरओ प्लांट लगाया हुआ मिला।कंपनी के अधिकारियों ने मौके से पुलिस की मौजूदगी में पीने का पानी पैक करने वाली मशीन,भारी मात्रा में खाली बोतले और रैपर पकड़े।
जानकारी के अनुसार इस प्लांट से बिसलेरी और बिसलीर के नाम के रैपर मिले है। जिन्हे सील किया गया है। कंपनी के नाम से मिलते जुलते नाम से रैपर पैक करके अवैध रूप से पीने का पानी बीकानेर सहित अन्य जिलों में बेचे जाने की शिकायत मिली। इसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने लगातार इस मामले में कानूनी कारवाई और उनका लोगों का दुरूपयोग करने के आशंका को मद्देनजर स्थानीय पुलिस को सूचना दी बुधवार शाम को प्लांट पर छापा मारा।
बिसलेरी कंपनी के अधिकारियों ने संगम आरओ प्लांट के मालिक दिनेश झंवर को 15 दिसंबर तक जवाब देने का नोटिस थमाया। जिसके बाद मौके पर खलबली मच गई और फैक्ट्री में काम करने वाले लोग इधर-उधर हो गए।


