सामाजिक सरोकार, जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज भीम वृद्धाश्रम मुक्ता प्रसाद नगर बीकानेर में रमा बाई बुक बैंक बीकानेर द्वारा वृद्धजनों को गर्म कंबल वितरित किया गया । संगठन के अध्यक्ष सत्यनारायण देवड़ा व उपाध्यक्ष साजन कुमार जावा के नेतृत्व में युवाओं ने सेवा भाव के तहत वृद्धजनों की सेवा का संकल्प लिया ।

संगठन के अध्यक्ष सत्यनारायण देवड़ा ने कहा कि देश का प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक हमारे परिवार का सदस्य है। उनकी सेवा करना देश के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। संगठन के उपाध्यक्ष साजन कुमार जावा ने कहा कि संगठन हमेशा से जरूरतमंदो की सेवा के लिए आगे रहा है। आज संगठन के माध्यम से कंबल वितरित किया है। कार्यक्रम में कुणाल बारूपाल, पवन, जयपाल समेत अनेक युवा मौजूद रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!