भीषण सर्दी बनी जानलेवा, रेलवे स्टेशन के पास मिला शव-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में भीषण सर्दी का सितम जारी है जो कि जानलेवा साबित हो रही है। भीषण सर्दी के चलते बीकानेर में भी व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बीकानेर के रेलवे स्टेशन के मुख्य द्धार के आगे की है। जहां पर व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान महेश सोनी निवासी केईएम रोड बी सेठिया गली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग मानसिक रूप से परेशान था और ठंड के प्रकोप ने उसकी हालत और बिगाड़ दी।

 

 

घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी के राधामोहन मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। खिदमतगार खादिम सोसायटी,असहाय सेवा संस्थान के शोएब, राजकुमार, जुनैद सहित सेवादारों की मदद से शव को पीबीएम अस्पताल भिजवाया गया।लगातार गिरते तापमान और सर्द हवाओं के चलते शहर में ठंड का असर गंभीर रूप लेता जा रहा है। यह घटना एक बार फिर सर्दी के मौसम में असहाय और कमजोर लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!