संभाग मुख्यालय बीकानेर को छोड़ सभी जगह हो गई छुट्टियां, ठिठुरन के बीच नन्हें मुन्ने परेशान, सोशल मीडिया से लेकर स्कूलों तक असमंजस में-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेशभर में सर्दी का दौर जारी है। कड़कड़ाती सर्दी के चलते प्रदेश के करीब 20 जिलों में आज अवकाश रहा औैर आने वाले दिनों में भी छुट्टियां रहेगी। प्रदेश के करीब 20 जिलों में छुट्टियों के चलते छोटे बच्चों को सर्दी में परेशान नहीं होना पड़ा। वहीं कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव भी किया गया है। बीकानेर संभाग मुख्यालय को छोड़कर संभाग के तीन जिलों में बच्चों की छुट्टियां हो गयी है लेकिन संभाग मुख्यालय पर आज दिनभर कलक्टर दीदी से छुट्टियों का कोई आदेश आ जाए इसका इंतजार किया जाता रहा।

 

अभिभावक खबर से लेकर सोशल मीडिया तक टकटकी लगाए इंतजार करते रहें कि कड़कड़ाती सर्दी के चलते आज तो छुट्टियों का आदेश होगा लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई आदेश जारी नहीं हुआ।
वहीं दूसरी और स्कूलों से लेकर सोशल मीडिया तक अभिभावक सर्दी के बीच स्कूल लगने को लेकर परेशान होते हुए प्रशासन पर कटाक्ष करते हुए नजर आए। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर छोटे बच्चों की छुट्टियों को लेकर प्रशासन पर निशाना साधा। अभिभावक आज घने कोहरे के बीच परेशान भी होते दिखें।

 

वहीं चुरू,श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में बच्चोंं की छुट्टियों हो चुकी है। हनुमानगढ़ में कक्षा 8वीं तक के बच्चों की 10 तक छुट्टियां है। वहीं श्रीगंगानगर में 5वीं तक और चुरू में 5वीं तक के बच्चों की 10 जनवरी तक छुट्टियां कर दी गयी है। वहीं कक्षा 6 से 8वी तक 7 जनवरी तक छुट्टियां कर दी गयी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!