Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सपंति को लेकर बीकानेर राजपरिवार में लंबे समय से विवाद जारी है। जो कि थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों भी न्यायालय ने सपंति को लेकर एक आदेश दिया था। जिसमें राज्यश्री कुमारी के पक्ष में स्थगन आदेश जारी किया गया था। जिसके बाद आज शुक्रवार को राज्यश्री कुमारी जुनागढ़ किले पहुंची।


जहंा पर पुश्तैनी मंदिर में दर्शन करने के लिए आई थी लेकिन उन्हें रोक दिया गया और दर्शन नहीं करने दिए गए। जिसके बाद पुलिस टीम और राज्यश्री कुमारी के वकील भी मौके पर पहुंचे। कोटगेट एसएचओ विश्वजीत पुलिस टीम के साथ पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार राज्यश्री कुमारी को बिना दर्शन किए जूनागढ़ से लौटना पड़ा।



