Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में पुलिस ने कैफे पर रेड़ की है। लगातार कैफे में अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। जिस पर पुलिस टीम ने आज रेड़ की। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने रानी बाजार स्थित चाली कैफे पर रेड़ की है। जहां पर कुछ युवक और लड़कियां मिली। लड़कियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। जबकि युवकों थाने ले जाया गया है। पुलिस के अनुसार कैफे में अंदर छोटे छोटे केबिन बनाए हुए थे। मशीन से इन केबिनों को हटवाया गया है।




