Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए लाखों की एमडी और हथियारों के साथ दो को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई देशनोक पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशन में थानाधिकारी सुमन शेखावत की अगुवाई में कार्रवाई करते हुए लाखों की एमडी और पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को अवैध हथियारों के सम्बंध में सूचना मिली थी।


जिस पर डीएसटी के सहयोग से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 130 ग्राम एमडी, एक कार और पिस्टल जब्त की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 50 हजार रूपए नकदी भी जब्त की है। पुलिस ने दिनेश और श्याम सुदंर को पकड़ा है। जिनके खिलाफ पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पुछताछ में जुटी है। जब्त की गई एमडी की बाजार में कीमत लाखों में आंकी जा रही है।


