Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नशे पर लगाम लगाने और अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम को लेकर बीकानेर पुलिस का एक्शन जारी है। लगातार पुलिस टीमें सर्च चला रही है। इसी कड़ी में आज बीछवाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी कावेन्द्र सागर के आदेशों पर बीछवाल पुलिस टीम ने एएसपी सौरभ तिवाड़ी के निर्देशों पर यह कार्रवाई की है।


पुलिस टीमों ने एरिया डॉमिनेशन अभियान के तहत इन्दा कॉलेानी में सर्च अभियान चलाया और कॉलोनी से बाहर जाने वाले रास्तों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं चार बाइक को जब्त किया है। पुलिस पकड़े गए युवकों से पुछताछ कर रही है।






