नशीले पदार्थो पर पुलिस का एक्शन, अफीम के साथ युवक गिरफ्तार-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अफीम के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने बिग्गा से तोलियासर के बीच 6 जनवरी की शाम को की है। पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोका और पूछताछ की। संदिग्ध लगने पर युवक की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान 21 वर्षीय युवक किसन धतरवाल के पास से 100 ग्राम अफीम को जब्त किया गया। पुलिस ने युवक के पास से एक बाइक को भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!