Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आईजी हेमंत शर्मा, एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारी लाल मीणा, सीओ कोलायत संग्राम ङ्क्षसह के सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम व धरपकड़ के सम्बन्ध में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुवे बज्जू थानाधिकारी जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में प्रेम सिंह उप निरीक्षक पुलिस थाना बज्जू जिला बीकानेर मय टीम ने 17-18 जनवरी की रात को नगरासर स्थित सोमराज के मकान से 11 किलो 437 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया जाकर सोमराज का गिरफ्तार किया है।



पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रेम सिंह उप निरीक्षक, धर्मवीर यादव सउनि.,धर्मवीर सिंह हैड कानिस्टेबल, जोगेन्द्र कानिस्टेबल, हङमान राम कानिस्टेबल,रामेश्वरलाल कानिस्टेबल, हरेन्द्र सिंह, हङमान राम कानिस्टेबल शामिल रहें।



