Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानरे। ट्रक ट्रेलर की टक्कर से पिकअप चालक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के चरकड़ा बाईपास के पास 18 जनवरी की दोपहर की हे। इस सम्बंध में कोटा के रहने वाले चौथमल ने ट्रक ट्रेलर के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि ट्रक ट्रेलर के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए साइड़ में चल रही पिकअप को टक्कर मार दी। जिससे पिकअप गाड़ी के चालक की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




