Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आधी रात को गाड़ी पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा देने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के भाटो का बास नोखा में की है। इस सम्बंध में ओमप्रकाश भाट ने राजाराम सियाग व श्यामसुंदर नाम के युवकों के खिलाफ आरोप लगते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि रात को दस बजे के आसपास वह अपनी गाड़ी घर के अंदर खड़ी करके सो गया था।


देर रात को जब आवाज सुनाई दी तो देखा कि आरोपी उसकी गाड़ी पर पेट्रोल छिड़क रहे थे। परिवादी ने बताय कि आरोपियों ने उसके गाड़ी के अगले हिस्से को आग लगा दी। जिससे गाड़ी आगे से जल गयी। फिर आसपास के लोगों को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



